राष्ट्रीय पोषण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ, मेगा हेल्थ कैंप में हुआ आयोजन।

शिवपुरी जिले में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ आज मानस भवन शिवपुरी में मेगा हेल्थ कैंप के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव मुख्य अतिथि रहीं एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव की अध्यक्षता में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाडली बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा एक्शन एड एवं ब्रिटानिया फाउंडेशन के सहयोग से कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट वितरित की गईं। सहयोग हेतु एक्शन एड एवं ब्रिटानिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि शिवानी सैनी एवं शिवाजी शेखावत को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई तथा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही जिले की सभी परियोजनाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया गया।