जिले के पोहरी थाने में बैराड थाने में पदस्थ आरक्षक पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की मारपीट की है। आरक्षक के पत्नि ने अपने परिजनों को लेकर पोहरी थाना पहुंची और अपने आरक्षक पति पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बैराड थाने में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र खरे की शादी साक्षी से 19 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ बैराड़ में रहने लगी। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे
बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना 8 सितंबर की है। रात को आरक्षक राजेन्द्र ने शराब पीकर पत्नी से गाली-गलौज की। इसके बाद थप्पड़, मुक्के और लातों से पीटा। पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। आरक्षक की पत्नी ने बताया इस मारपीट से उसकी रीढ़ की हड्डी तक में चोट आ गई, सुबह दर्द बढ़ने पर उसने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।
16 सितंबर को साक्षी अपने परिजनों के साथ पोहरी थाने पहुंची। उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब आरक्षक ने पत्नी से मारपीट की है। करीब 5-6 महीने पहले भी ऐसी घटना हुई थी। तब परिवार के दबाव में पीड़िता ने शिकायत वापस ले ली थी। अब दोबारा उसके साथ मारपीट की घटना हुई है।